CG NEWS : 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम ... - CG Sandesh

CG NEWS : 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

भिलाई। दुर्ग जिले के इस्पात नगरी भिलाई से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ नेवई बस्ती में 17 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती ने जिस वक़्त ये खौफनाक कदम उठाया उस वक़्त घर में पूजा चल रही थी। सब पूजा कार्यक्रम में व्यस्त थे। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। लिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच हुई किसी बात को लेकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ईश्वर जांगड़े के घर पूजा कार्यक्रम था। घर में मेहमान भी आए थे। पूजा के बाद खाना खाने जाने वाले थे। उन्होंने मोना को भी बाहर खाना खाने के लिए बुलाया। काफी देर तक जब मोना बाहर नहीं आई तो उसे बुलाने रूम के अंदर गए। तो पता चला कि मोना फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की लड़की का सुपेला निवासी राजा नाम के लड़के से उसका प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। आत्महत्या के पहले मोना ने राजा से बात की थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच हुई किसी बात को लेकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मोना के पास से उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस मोना और राजा के कॉल डिटेल निकालने के साथ ही उसके मैसेज भी खंगालेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें