महासमुंद : रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा - CG Sandesh

महासमुंद : रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

आज रामनवमी के शुभ अवसर पर ग्राम मोहन्दी में भव्य शोभा यात्रा एवं भंडारा का आयोजन समस्त ग्राम वासियों एवं बजरंगदल के सहयोग से किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ गाँव के हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सभी प्रमुख गलियों से होते हुए शीतला मंदिर के बाद वापस हनुमान मंदिर पहुंच कर हनुमान चालीसा पाठ पश्चात भगवान राम की आरती कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। गाँव के प्रमुखों का कहना है कि पहली बार है जब इस तरह का आयोजन हमारे गाँव मोहन्दी मे किया गया। जिसमें सभी ग्रामवासियो ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया। तथा अब प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के आयोजन को करने का संकल्प पूरे गाँव वालो ने लिया है।

ग्रामवासियों ने बजरंग दल का हृदय से आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने इस प्रकार के आयोजन हेतु हमारा मनोबल बढ़ाया एवं मार्गदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक इवन साहू, कोषाध्यक्ष खगेन्द्र तारक, यशवंत यादव, रूपेश साहू, समलिया यादव, घनश्याम चन्द्राकर, दिलीप यादव, संजय साहू, केजू, योगेश साहू,बलेश्वर दीवान, तरुण यादव व समस्त ग्रामवासी मोहन्दी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें