महासमुंद : अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाें क... - CG Sandesh

महासमुंद : अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाें के डाटा संग्रहण कार्य की तिथि में संशोधन

महासमुंद: राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाें का सर्वेक्षण कार्यक्रम के बाद डाटा संग्रहण कार्य की तिथि में संशोधित की गई है। नए कार्यक्रम अनुसार डाटा संग्रहण ग्राम पंचायत वार, वार्ड वार सूची का प्रकाशन सूची सभी ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत एवं तहसील और जोन कार्यालयों में 12 अप्रैल तक प्रकाशित की जाना हैं। प्रारम्भिक प्रकाशन पर दावा एवं आपत्ति 19 अप्रैल तक प्राप्त की जाएगी।

दावा आपत्तियों का निराकरण इसी माह 30 अप्रैल तक किया जाना है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्राम सभा द्वारा एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में पी.आई.सी., एम .आई .सी. द्वारा 15 मई 2022 तक अनुमोदन होगा। ग्रामीण क्षेत्र में जनपद स्तर पर एवं नगरीय क्षेत्र में निकाय स्तर पर डाटा संग्रहण का कार्य 25 मई तक होगा। वहीं जनपद एवं निकाय स्तर से जिला स्तर पर डाटा सम्प्रेषण 31 मई और राज्य स्तर से नोडल अधिकारी द्वारा डाटा आयोग को 5 जून 2022 को भेजा जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें