सरायपाली : खेत में मिली अज्ञात महिला की जली हुई लाश - CG Sandesh

सरायपाली : खेत में मिली अज्ञात महिला की जली हुई लाश

हेमंत वैष्णव, सरायपाली : आज सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम काशिपाली के एक खेत मे एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिली है।

इस मामले में सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट में इस घटना की सूचना मिली। घटना स्थल पर महिला की पैंरा में जला हुआ शव मिला है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

महिला कहाँ कि है पुष्टि अभी तक नही हो पाया है। लेकिन टीआई के अनुसार पांव में पहनने वाले पायल और बिछिया से ऐसा लगता है कि महिला स्थानीय है। घटना कैसी हुई है छानबीन किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें