खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान शुरू,  मतदाताओं की उमड़ी भीड़ - CG Sandesh

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, मतदाताओं की उमड़ी भीड़

 उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि अब से कुछ ही देर में भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल घिरघोली मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचेंगे। मतदान के लिए सुबह से ही लोग बूथ केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।

बता दें कि खैरागढ़ के 291 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा हैं। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 2 लाख 12 हजार मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार महिला और एक लाख 6 हजार पुरुष मतदाता हैं।

वहीं, संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 86 है, जबकि 53 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिहाज से और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की 22 कंपनियां तैनात की गई हैं। कुल एक हजार एक सौ 64 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा कैंडिडेट कोमल जंघेल के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशियों को प्रचार के लिए लगभग 15 दिन का समय मिला।

दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं ने खैरागढ़ के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए धुंआधार सभाएं, प्रचार, रैली और रोड शो किए। आज वोटिंग के साथ ही दोनों प्रत्याशियों की किस्मत भी लॉक हो जाएगी। 16 अप्रैल को मतगणना होगी और नतीजे आएंगे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें