महासमुंद : ईमलीभांठा में हुई चोरी, दो मामले दर्ज
महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 02 में चोरी के मामले पर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किये गए हैं. जिसमे अज्ञात चोर ने एक घर और दूकान से चोरी की है.
ईश्वर देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह 31 मार्च 22 के 11.00 बजे घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ उसकी बहन अनिता देवांगन के घर पूजा पाठ मकान उदघाटन कार्यक्रम में ग्राम पलारी जिला बलौदाबाजार गया था.
जहाँ से 2 अप्रैल 22 करीबन 11.00 बजे पलारी से महासमुंद आया और अपने घर का दरवाजा खोलकर देखा तो दूसरे दरवाजा का नीचे भाग जला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो घर में रखे सामान 01 टीवी पैनासोनिक कंपनी, 02 सिलेण्डर टंकी किमती करीबन 15,000 घर में नही था. जिसे कोई अज्ञात चोर घर अंदर घुंसकर चोरी कर ले गया था.
हितेश साहू ने बताया कि वह वार्ड न0 2 ईमलीभाठा में स्थित उसके किराना दुकान को 8 मार्च 22 को रात्रि 09.00 बजे बंद कर सामने व पीछे दरवाजा मे ताला लगाकर घर चला गया था.
इसके बाद 09 मार्च 22 के सुबह 06:00 बजे जब वह दुकान खोलने आया तो देखा कि उसके दुकान के पीछे का दरवाजा का ताला व कुंडी टुटा हुआ है, दरवाजा खुला हुआ है, जहाँ अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पडा था, जिसे चेक करने पर 4 पैकेट तेल एक किलो का, दाल, शक्कर, गुटखा, गुडाखु, सिगरेट, कोलगेट, निरमा, चायपत्ती आदि घरेलु सामान किमती करीबन 20,000/- रूपये एवं नगदी 300/- रूपये कुल 20,300/- रूपये का सामन कोई अज्ञात चोर उसके दुकान के पीछे का दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त सामान को चोरी कर ले गया.