तुमगांव : प्लांट बनने के विरोध कर रहे लोगों को दबंगई दिखाते ... - CG Sandesh

तुमगांव : प्लांट बनने के विरोध कर रहे लोगों को दबंगई दिखाते हुए दी जान से मारने की धमकी.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में प्लांट बनने के विरोध कर रहे लोगों को दबंगई दिखाते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार ग्राम खैरझिटी में 11 अप्रैल 2022 के रात्रि करीबन 08:00 बजे करणी कृपा प्लांट बनने के विरोध के नाम से ग्राम के निस्तारी तालाब एवं नहर से पानी लेने की बात को लेकर समस्त ग्रामवासी के द्वारा बाड़ा चौक में मीटिंग रखे थे.

मीटिंग में मनीष सिन्हा,  हेमलाल साह,  गणेश धीवर,  कुंजलाल चेलक एक राय होकर दबंगई दिखाते मीटिंग में उपस्थित नंद किशोर यादव, लखन जलक्षत्री, विशरू सिन्हा एवं महिलाओं ललिता साहू,  मुन्नी सिन्हा, कांति साहू, रजवंतीन यादव को गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर करणी प्लांट में बैठे किसानो को मरवा दूंगा एवं मेरा क्या कर लोगे कहते हुए धक्का मुक्की करने लगा. साथ ही कहा कि प्रशासन हमारे जेब में है जो करना है कर लेना. और ऐसा कहते हुए वहां से भाग गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें