तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार स्कूल टीचर को मारी जोरदार ठोकर,... - CG Sandesh

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार स्कूल टीचर को मारी जोरदार ठोकर, मौके पर हुई मौत

जांजगीर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ सड़क हादसे में स्कूल के टीचर की मौत हो गई है। वह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुआ है।

सक्ती निवासी धर्मेंद्र त्रिपाठी(40) बाराद्वार इलाके के बॉयज स्कूल में लेक्चरर के रूप में पदस्थ थे। रोज की तरह वह मंगलवार को भी स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। अभी सुबह 10 बजे के आस-पास वह बाराद्वार-सकेरेली मुख्य मार्ग पर पहुंच थे। इसी वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे धर्मेंद्र सीधे बाइक से नीचे गिर गए और उनकी जाने चले गई।

इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। वहीं आस-पास के लोगों ने पास जाकर देखा था, तब धर्मेंद्र की जान जा चुकी थी। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर शव की पहचान हो सकी। अब पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें