नहर में तैरती मिली युवक की लाश, इस वजह से जताई जा रही हत्या ... - CG Sandesh

नहर में तैरती मिली युवक की लाश, इस वजह से जताई जा रही हत्या की आशंका

कोरबा। जिले के नहर में युवक की तैरती हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है शव एक दिन पुराना हो सकता है। उसके शरीर में कुछ जगह चोट के भी निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। हालांकि युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

कनकी इलाके के सर्वमंगला नहर में कुछ लोग नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने करीब 11 से 12 बजे के बीच एक लाश नहर में तैरती हुई देखी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकाला गया। शव निकालने पर देखा गया कि शव एक युवक है। उसकी उम्र लगभग 25 से 30 साल होगी।

पुलिस ने जांच की तो यह भी पता तला कि युवक के शरीर में चोट के भी निशान हैं। चेहरे की और शरीर की चमड़ी उखड़ चुकी थी। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि युवक नहर में नहाने के लिए पहुंचा होगा और वह डूब गया हो। क्योंकि नहर में पानी भी इन दिनों बढ़ा हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल आस-पास के गांवों में लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव के बारे में पता लगाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें