महासमुंद : घर घुसकर की छेड़छाड़ और मारपीट, 3 के खिलाफ मामला दर... - CG Sandesh

महासमुंद : घर घुसकर की छेड़छाड़ और मारपीट, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र से महिला के साथ कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. प्रार्थिया ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

प्रार्थिया ने पुलिस को बताया की 10 अप्रैल की रात करीबन 10:30 बजे आरोपी संजय निराला, विक्की ठाकुर और अन्य साथी ने प्रार्थिया के घर का दरवाजा खोलकर अन्दर जाकर गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार करते हुए बेईज्जती करने की नियत से प्रार्थिया की बांह, कलाई पकड़कर मारपीट की. पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर से आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 456, 354, 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें