महासमुन्द : अलग-अलग घटनाओं में 2 ने लगाई फांसी - CG Sandesh

महासमुन्द : अलग-अलग घटनाओं में 2 ने लगाई फांसी

महासमुन्द थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 ने फांसी लगा ली. पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

पहली घटना महासमुंद थाना क्षेत्र के लोहारडीह की है. 10-11 अप्रैल की रात एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से केश्वा डबरी के पास महुआ पेड़ पर फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक देवनारायण ध्रुव पिता स्व. मंगलू उम्र 30 साल ग्राम लोहारडीह का निवासी था.

दूसरी घटना महासमुन्द थाना क्षेत्र के वार्ड नं 12 लालदाढी पारा की है जहाँ एक बुजुर्ग ने अज्ञात कराण से पतेरापाली नर्सरी पर फांसी लगा ली. घटना 11 अप्रैल की सुबह करीब 6 से 9 बजे के बीच की है.

दोनों मामलों की सुचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें