सरायपाली : ग्राम गिरसा में आज से  श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन ... - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम गिरसा में आज से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आज से प्रारंभ

अनुराग नायक, सरायपाली : महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गिरासा में स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी पटेल की पावन स्मृति में उनके परिजनों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से प्रारंभ किया गया।जिसमे श्रीमद् भागवत कथा का वाचन अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूजनीय प्राची देवी जी के मुखारबिन्दु से किया गया। इसके लिए आज विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

जानकारों के मुताबिक सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं। जिनमें एक भागवत् पुराण भी है। इसे श्रीमद्भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। यह जगत के पालक श्री विष्णु जी के धरती पर लिए गए 24 अवतारों के साथ उस दौरान उनके जीवन की कथा का भावपूर्ण वर्णन है। 12 खंडों के इस ग्रंथ में 335 अध्याय तथा 18 हजार श्लोक हैं। इसके 10 वें अध्याय में श्रीकृष्ण का जीवन सार कुछ इस प्रकार वर्णित है की यह समस्त प्राणियों के लिए सांसारिक जीवन जीते हुए ज्ञान तथा मुक्ति का मार्ग दिखाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें