सिघोड़ा : चेकिंग पाईंट पर पुलिस को देख 100 किलो गांजा के साथ ट्रक छोड़कर आरोपी हुए फरार.
सिघोड़ा पुलिस ने 12 अप्रैल को अंतर्राज्यीय सीमा रेहटीखोल चेकिंग पाईंट पर एक खड़ी ट्रक से 100 किलो गांजा जप्त किया है. जिसमे वाहन चालक व स्वामी फ़रार बताये जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार मंगलवार को अंतर्राज्यीय सीमा एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल चेकिंग पाईंट पर पुलिस के द्वारा ओडिशा के तरफ से आने वाली वाहनो का सघन चेकिंग किया जा रहा था. इसी चेकिंग दौरान चेकिंग पाईंट से 100 मीटर दूरी पर एक ट्रक खड़ी थी जो 15-20 मिनट के बाद भी नही आई.
इसके बाद पुलिस ने जब ट्रक के पास जाकर देखे तो ट्रक नंबर CG 10 C 8715 में ड्रायवर नही था तथा ट्रक में अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की संदेह ट्रक का तलाशी लिया गया तो ट्रक के पीछे डाला के कोना मे एक तिरपाल के नीचे खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मनोत्तेजक मादक पदार्थ जैसा गांजा पैकेट मिला.
पुलिस ने बताया कि ट्रक से कुल 100 पैकेट मादक पदार्थ जैसा गांजा होना पाया गया. बाद वाहन के केबिन का तलाशी लिया गया जिसमे किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नही मिला.
पुलिस ने बताया कि चक्का ट्रक क्रमांक CG 10 C 8715 का अज्ञात चालक एवं वाहन स्वामी के विरूद्ध थाना सिंघोडा के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर कुल जुमला 100 पैकेट मे भरा हुआ 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कार्यवाही किया गया है.
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव राम कोशले, सउनि सनातन बेहरा, आरक्षक क्रमांक 781 शोभाराम वर्मा, 785 मनोहर साहू, 799 विरेन्द्र बाघ, 936 सुशांत बेहरा, की टीम के द्वारा किया गया.