सरायपाली : झिलमिला चौक के पास बिना नंबर की बोलेरो से 59 किलो गांजा जप्त.
सरायपाली पुलिस ने मंगलवार को झिलमिला चौक के पास 59 किलो गांजा व बिना नंबर की बोलेरो पिकअप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
सरायपाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर के सुचना मिला की एक व्यक्ति बिना नंबर बोलेरो पिकअप में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा से रायगढ़ की ओर आ रहा हैं. जिसकी सूचना पर पुलिस ने रायगढ़ रोड झिलमिला चौक सरायपाली पर संदिग्ध आ रहे बिना नंबर बोलेरो पिकअप को रोक कर तलाशी ली. जहाँ पूछताछ पर आरोपी मोहम्मद अर्शद खान पिता मोहम्मद इशहक खान उम्र 32 साल, जिला बरगढ़ उड़ीसा की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 03 अलग-अलग सफ़ेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में रखें 59 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कीमती 11,80,000 रूपये 01 एक नग मोबाईल व बोलेरो पिकअप जप्त किया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी का कृत्य नारकोटिक्स एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 151/22, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है.
संपूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर प्रधान आरक्षक ललित पटेल आरक्षक अनंत कुमार गेन्ड्रे योगेंद्र बंजारे कमल जांगड़े मानवेंद्र ढीढ़ी राकेश कुमार सरफुद्दीन अंसारी व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा.