महासमुंद क्षेत्र में हुये चोरी का खुलासा, खरीदार व आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने ईमलीभाठा महासमुंद क्षेत्र में हुये चोरी का खुलासा किया है, जिसमे 1 आरोपी, एक अपराची बालक तथा दो खरीदार को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुने मकान एवं दुकान को निशाना बनाते थे, तथा चोरी का सामान खरीदार को बेचते थे. जिनसे पुलिस ने चोरी का मशरूका जुमला कीमती 1,50,000 रूपयें जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि चोर प्रार्थी ओम देवांगन पिता अंजारे देवांगन उम्र 24 वर्ष सा. वार्ड नं. 02 ईमलीभाठा महासमुंद के यहाँ दरवाजा खोलकर घर में रखे आलमारी के लाकर को तोड़कर आलमारी में रखे सोने के मंगलशूत्र 1 नग, सोने का लाकेट 1 नग, चांदी के सिक्के नगदी रकम 13,500 एवं 3 नग की-पेड मोबाईल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये.
तथा प्रार्थी हितेश साहू पिता भेखलाल साहू उम्र 25 वर्ष सा. के किराना दुकान का पीछे का दरवाजा का ताला व कुंडी तोड़कर 4 पैकेट तेल, दाल, शक्कर, गुड़खु, सिगरेट, कोल्गेट, निरम आदि घरेलू सामान किमती 20,000 रूपयें एंव नगदी रकम 300 रूपयें को चोरी कर ले गए थे.
पुलिस ने मामले की जाँच में पतासाजी दौरान मुखबीर की सूचना पर ईमलीभाठा निवासी डोमन यादव को अपने अन्य एक साथी (अपचारी बालक) के साथ चोरी का सामान बिक्री करने घुमते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी टाल-मटोल कर गोलमोल जवाब देने लगे, जिनपर संदेह होने पर दोनो को थाना सिटी कोतवाली महासमुंद लाकर पृथक-पृथक पूछताछ किया गया जो अंततः अपने अपराध को पुलिस के सामने चोरी करना तथा नगदी रकम को खाने-पीने में खर्च कर देना बताये.
इसी तरह हितेश साहू के किराना दुकान से चोरी किया सामान मनोज कुमार पिता किशन लाल पाटकर उम्र 22 वर्ष सा. वार्ड नं. 01 शंकर नगर महासमुंद के पास बिक्री कर देना बताये.
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डोमन यादव के निशानदेही पर चोरी के सामान को खरीदने वाले मनोज कुमार एवं इंद्र कुमार उर्फ गोलू भोई को तलाश कर पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी के सामान सोने का मंगलशूत्र, सोने का लाकेट, दो नग टीवी, दो नग गैस टंकी, सिगरेट, गुटखा एवं आरोपी डोमन से 01 नग मोबाईल, अपचारी बालक से 01 नग मोबाईल जुमला कीमती करीबन 1,50,000 रूपयें को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में दर्ज अपराध धारा 457,380 भादवि0 एवं चोरी के सामान खरीदेन वाले के विरूद्ध धारा 411 भादवि0 के तहत कार्यवाही की.
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद कल्पना वर्मा के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह बंदे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सजय राजपूत, उनि. कपिश्वर पुष्पकार सउनि. प्रकाश नंद, सउनि. ललित चंद्र सउनि. टीकाराम सारथी प्रआर मिनेश धु्रव, मप्रआर जसीनता एक्का आर आभिषेक सिंह, चम्पलेश ठाकुर, अजय जांगड़े, रवि यादव, लाला कुर्रे द्वारा की गई.