एक फोन पर पहुंचते हैं रक्तदाता.
रक्तदान सेवा समिति, छत्तीसगढ़ के मुहीम से जुडकर प्रतिदिन दर्जनों रक्तदाता जिंदगी बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं। जब किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है तब रक्त के लिए मरीज के परिजन इधर - उधर भटकते देखे जाते हैं, इसी दिशा में सोशल मीडिया के सहारे चल रही रक्तदान सेवा समिति सबके लिए वरदान साबित हो रही है।
रक्तदान की महिला संचालक गौरी साहू ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिदिन हमारे पास 50 - 60 कॉल रक्तदान के लिए आते हैं, आज बलौदा बाजार की खुशबू यदु जिनकी उम्र 16 वर्ष है रायपुर सिटी हॉस्पिटल में एडमिट थी जिन्हें रक्त की तत्काल आवश्यकता थी, समिति के वरिष्ठ संचालक रितेश साहू को जैसे ही पता चला उन्होने अपना सारा काम छोड़कर ब्लड देने के लिए हॉस्पिटल गए एवं रक्तदान किया एवं खुशबू यदु की जान बचाई। मरीज के परिजन रक्तदान सेवा समिति की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
वरिष्ठ संचालक मुस्तफिज आलम पुरुषोत्तम प्रधान अनिस सुरजाल लोकेश सिंह भोजराज बारीक उत्तम कटार पवन सिदार नवीन साहू मोहित बरिहा सुरेश साव.