सरायपाली : अज्ञात कारण से 2 ने लगाईं फांसी - CG Sandesh

सरायपाली : अज्ञात कारण से 2 ने लगाईं फांसी

13 अप्रैल को सरायपाली थाना क्षेत्र में 2 लोगों ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली. पहली घटना ग्राम बालसी की है जहाँ एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने 13 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे डोंगरी के नीचे नीम पेड़ पर फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश कुमार रात्रे पिता लखेश्वर ग्राम बालसी का निवासी था.

वहीं दूसरी घटना सरायपाली के वार्ड नं. 14 गोड़ पारा की है जहाँ 13 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने घर पर फांसी लगा ली. मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक गणपत सिदार पिता बिरबल सिदार उम्र 50 साल वार्ड नं. 14 गोड़ पारा, सरायपाली का निवासी था.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें