तेज रफ्तार दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत
जांजगीर चांपा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ दो बाइक चालकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक में सवार युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना जैजैपुर थाना (Jajaipur Police Station) का है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक गोपाल सतपथी ने बताया कि 13 अप्रैल को ग्राम कचंदा में 11 बजे सिद्धी विनायक पेट्रोल पंप के सामने बाइक क्रमांक सीजी 11 एसी 8293 का चालक श्याम दास महंत उम्र 30 साल निवासी कचन्दा एवं दूसरी बाइक क्रमांक सीजी 11 बी 5264 के चालक दूजराम कर्ष उम्र 40 साल निवासी कचन्दा के बाइक का आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोंगो की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।