महासमुंद : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने पटेवा आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया अवलोकन
केन्द्रीय मंत्री पुरी ने आज सवेरे बेटे को जन्म देने वाली माँ हराबाई और कल शाम को बेटी को जन्म देने वाली माँ लता मनहर को बच्चे के लिए हल्के मुलायम कपड़े भेंट किए। उन्होंने माँ और बच्चे को अपनी शुभकामनाएं दी।
मंत्री ने इसके बाद महासमुंद के जिला अस्पताल में स्थित शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी, चिकित्सा सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) के आधार पर कमियों को दूर करने की बात कही। इसके लिए केन्द्र सरकार से जो भी मदद चाहिए उसे पूरा किया जाएगा। कॉलेज की डीन डॉ. यास्मिन खान ने महाविद्यालय संबंधित जानकारी दी।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक सहित कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ. एस.आर. बंजारे सहित अधिकारी उपस्थित थे ।
