महासमुंद : केन्द्रीय मंत्री ने बिहान समूह की महिलाओं द्वारा ... - CG Sandesh

महासमुंद : केन्द्रीय मंत्री ने बिहान समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्रियां देखी

मंत्री श्री हरदीप सिंह को म्यूजिक एलईडी बल्ब ने काफी आकर्षित किया

महिला समूह की प्रशंसा की और ऐसे ही कार्य करने और आगे बढ़ने की बधाई एवं शुभकामना दी

केन्द्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी मामलें हरदीप सिंह पुरी ने जिला पंचायत परिसर मेें बिहान समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न सामग्रियों के लगाए गए हर्बल, एलईडी बल्ब, सूती वस्त्र (साड़ी), टेराकोटा, बांस से निर्मित सामग्री, मसाले और किचन उपयोगी सामग्रियों आदि के लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं से आत्मीय बातचीत की। उनके द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रशंसा की। मंत्री पुरी को म्यूजिक एलईडी बल्ब ने काफी आकर्षित किया

उन्होंने उसकी कीमत और उत्पादन की प्रक्रिया भी जानी। समूह की महिला से म्यूजिक एलईडी बल्ब जलाने और म्यूजिक कैसे चलता है को बताने कहा। समूह की महिला ने मंत्री को म्यूजिक एलईडी बल्ब अपने मोबाईल के ब्लूटुथ के जरिए लाईट जलाकर और बल्ब म्यूजिक बजाकर दिखाया और छोटे रिमोट के जरिए एलईडी बल्ब के लाईट और म्यूजिक चालू और बंद करके भी दिखाया। कीमत 350 रुपए बतायी। मंत्री श्री पुरी ने सभी समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्रियों की काफी प्रशंसा की और ऐसे ही कार्य करने और आगे बढ़ने की बधाई और शुभकामना दी।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक सहित कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें