प्यार के जाल में फंसाकर युवक ने नाबालिग का किया रेप, पुलिस न... - CG Sandesh

प्यार के जाल में फंसाकर युवक ने नाबालिग का किया रेप, पुलिस ने पकड़ा

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले की एक नाबालिग को युवक पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर भगाकर तमिलनाडु ले गया था। 

शादी करूंगा कहकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। मामले की शिकायत के करीब 40 दिन बाद पुलिस ने आरोपी युवक को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के परिजनों ने 5 मार्च को केशकाल थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 25 फरवरी की सुबह आधार कार्ड बनवाने के लिए केशकाल जा रही हूं कहकर घर से निकली थी। 

जो शाम तक नहीं लौटी। जब आस-पास के लोगों और नाबालिग की सहेलियों से परिजनों ने पता लगाया तो जानकारी मिली की जिले का एक युवक रूपेश मरकाम के साथ वो पिछले कई दिनों से संपर्क में थी। जिसके बाद परिजनों ने रुपेश का पता लगाना शुरू किया।तो जानकारी मिली की वो नाबालिग को भगाकर ले गया है।

वहीं थाना में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। पुलिस को जानकारी मिली कि युवक तमिलनाडु में छिपा हुआ है। मुखबिर से मिली इसी जानकारी के अनुसार कोडागांव SP दिव्यांग पटेल के निर्देश में एक टीम बनाई गई। 

इस पुलिस टीम को तमिलनाडु भेजा गया जहां एक घर से नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ निकाला और युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें