हार्वेस्टर के पलटने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, तीन घायल
धमधा। दुर्ग बेमेतरा स्टेट हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ सड़क पर चल रही हार्वेस्टर वाहन का ब्रेक लगाते ही वह पलट गया। जिसमे दबने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीँ 3 लोग घायल बताये जा रहे है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना धमधा नगर इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग बेमेतरा मार्ग में स्थित धमधा नगर में खान ढाबा के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क पर चलता हुआ हार्वेस्टर वाहन का ब्रेक लगाते ही पलट गया। जिसमे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीँ तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हॉस्पिटल भेजा जा चुका है। मुख्य मार्ग होने की वजह से यातायात काफी हद तक प्रभावित हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी लाकर हार्वेस्टर को साइट करने में विलंब हो रहा है इसकी वजह से मृत व्यक्ति उस हार्वेस्टर के अंदर ही दबा हुआ है। वाहन को रस्ते से हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को भारी मस्कत करना पड़ा। जेसीबी बुला कर हार्वेस्टर को साइड किया गया और मृत व्यक्ति को पोस्ट मार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया।