बसना : बिजली कनेक्शन कटने पर मुखबिरी के शक में 7 ग्रामीणों न... - CG Sandesh

बसना : बिजली कनेक्शन कटने पर मुखबिरी के शक में 7 ग्रामीणों ने पत्रकार के साथ किया गाली-गलौज, कार्यवाही की मांग

हेमंत वैष्णव, बसना : बसना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में केशव साव जो की एक चैनल के रिपोर्टर हैं उनके घर में घुसकर देवरी के कुछ 8 लोगों ने मुखबिरी के शक में पत्रकार को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके घर के नल कनेक्शन को तोड़फोड़ किया. मामले में पीड़ित पत्रकार केशव साव ने बसना थाना में एक शिकायत कॉपी देते हुए बताया कि दो-तीन दिन पहले विद्युत विभाग वाले चेकिंग में आए थे और जिनका-जिनका बिजली बिल तीन से चार वर्षों से बकाया था उनका कनेक्शन काटा जा रहा था.

इसी मिशन के तहत ग्राम पंचायत देवरी में भी बिजली बिल बकाया लोगों का विद्युत कनेक्शन को काटा गया इसके बाद कुछ 8 लोगों द्वारा गांव के ही एक पत्रकार केशव साव को मुखबीर समझते हुए उनके घर में जाकर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिया गया है तथा उनके घर में भी बोर कनेक्शन में तोड़फोड़ किया गया है इस मामले में सरपंच, उप-सरपंच सहित कई लोगों ने शिकायत पर गवाह के रूप में साइन किया हैं और कार्यवाही की मांग किए है.

अशोक खूंटे, खेम लाल कोसरिया, जुज्ष्टि कोसरिया, ताजाराम खूंटे, पुष्प कांत, केसव कोसरिया, हिरोद कोसरिया के खिलाफ शिकायत किया गया है.
मामले में  केशव साव के साथ सदानन्द साव के साथ-साथ छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के बसना ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत वैष्णव एवं ब्लाक महासचिव रूपानंद साव एवं बसंत साव सहित कई पत्रकार साथियों ने बसना थाना जाकर ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है.


अन्य सम्बंधित खबरें