खेलते-खेलते तालाब में गिरा 2 साल का मासूम, हुई मौत
कवर्धा। जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ बोरला थाना क्षेत्र के पोंडी चौकी अंतर्गत ग्राम नेउरगांव खुर्द में तालाब में डूबने से एक मासूम बालक की मौत हो गई है। संजू यादव का दो वर्षीय पुत्र इरसाद यादव अपनी मां के साथ परिवार वालों के घर गया था। वह खेलते-खेलते घर से 50 मीटर दूर तालाब के पास पहुंच गया। जहां पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और डूब गया। जब परिजनों को जानकारी मिली तो उसे तालाब से बाहर निकाला और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
जहां हालत को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टरों ने उसे कवर्धा रिफर किया। कवर्धा के अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें