बसना : हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय हुआ नगर, भंडारा और रैली का होगा आयोजन
बसना नगर सहित आसपास के गांव में आज हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। अगर बसना नगर की बात की जाए तो यहां हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा के साथ भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है।
बसना नगर में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कन्या शाला परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा हैं। जहां नगर भर के लोग भंडारा के रूप में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचेंगे।


वहीं नगर में भव्य रैली के आयोजन के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बीते तीन दिनों से जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने नगर को पूरी तरह भगवामय कर दिया है। नगर को पूरी तरह सजाया जा चुका है। शाम करीब 4 बजे नगर में हनुमान मंदिर कन्याशाला परिसर से सिटी ग्राउंड तक विशाल रैली निकाली जाएगी । जिसमे कई गांव से भक्त इस रैली में जुटेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें