तुमगांव : तालाब में डूबने से महिला की मौत
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोला में 11 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे एक महिला तालाब में नहाने गयी थी. नहाते समय वह पानी में डूब गयी जिसके बाद उसे पानी से बाहर निकालकर आदित्य अस्पताल महासमुन्द में भर्ती कराया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका खलेश्वरी साहु पिता दशरथ उम्र 30 साल ग्राम अछोला की निवासी थी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें