भूमिहीन मजदूर न्याय योजना सूची में नाम जोड़ने-घटाने हेतु आवेदन 25 तक
अम्बिकापुर : राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पंजीकृत मजदूर जिनकी मृत्यु हो जाने से परिवार के अन्य सदस्य का नाम जोड़ने तथा भूमिस्वामी होने के कारण नाम विलोपित करने हेतु आवेदन 18 अप्रैल से 25 अप्रैल 2022 तक लिए जाएंगे। सम्बन्धित आवेदक अपने ग्राम पंचायतों मे अवेदन कर सकते है। 18 अप्रैल 2022 को ग्राम पंचायतों में वर्तमान सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
25 से 30 अप्रैल तक पटवारी एवं सचिव द्वारा आवेदनों का परीक्षण कर जनपद पंचायत कार्यालय में भेजा जएगा। जनपद स्तर पर 5 मई तक आवेदनों को वेबसाइट पर प्रविष्टि किया जाएगा। 10 मई तक तहसीलदार आवेदनों का परीक्षण करने के पश्चात 11 मई को ग्राम पंचायतों को भेजा जाएगा। 11 से 13 मई तक विशेष ग्रामसभा का आयोजन होगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें