बसना : मदरसा के बाहर से मोटरसायकल की चोरी - CG Sandesh

बसना : मदरसा के बाहर से मोटरसायकल की चोरी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम भुकेल में मदरसा के बाहर खड़ी एक मोटरसायकल की चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थी सिराज हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह मोटर सायकल को मदरसा के बाहर खडी कर रात करीब 8 बजे गांव के मदरसा में नमाज पढने गया था, जहाँ से रात 10 बजे नमाज पढकर मदरसा से बाहर आया वहां उसका मोटर सायकल नही था. जिसका आसपास पता तलाश करने पर नहीं मिला.

बताया गया कि मोटर सायकल काले कलर की हिरो सीडी डिलक्स क्रमांक CG 06 GD 3815 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 15000 रू है. चोरी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें