महासमुंद : खेत के बाउण्ड्री में लगे 100 नग एंगल की चोरी.
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोण्डा में एक खेत से 100 नग लोहे का एंगल और 25 फीट केबल वायर चोरी होने का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार बिरकोनी खार चण्डी मंदिर मार्ग नहर के नीचे प्रवीण चंद्राकर का खेत है. जहाँ खेत के बाउण्ड्री वाल में 100 नग लोहे का एंगल एवं 25 फीट केबल वायर को लगाया गया था. जिसका कीमती करीबन 20000 रूपये है.
जानकारी के अनुसार प्रवीण चंद्राकर 15 अप्रैल 2022 को सुबह जब खेत जाकर देखा तो वहां लगे 100 नग लोहे का एंगल एवं 25 फीट केबल वायर नहीं था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा 14 अप्रैल के रात्रि 08 बजे से दिनांक 15 अप्रैल के सुबह 06.00 बजे के बीच चोरी कर ले जा चूका था.
बहरहाल मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें