महासमुन्द पहुँचा दंतैल हाथी का दल, वन विभाग ने जारी किया अलर... - CG Sandesh

महासमुन्द पहुँचा दंतैल हाथी का दल, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

महासमुन्द। जिले के वन परिक्षेत्र से लगे हुए गरियाबंद जिले के वन परिक्षेत्र से दो दंतैल हाथी निकलकर शहर के नजदीकी ग्राम में पहुंच गये हैं। इन दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है और महासमुन्द जिले के आसपास के गांवों से महानदी हो कर गुजरती है। इन ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सागभाजी के खेती के अलावा मौसमी फलों की बाडिय़ां भी महानदी क्षेत्र में लगी हुई है। पानी और पर्याप्त भोजन की लालच में इस क्षेत्र में हाथी पहुंचते रहते हैं। कुछ दिनों से दो हाथियों का दल महासमुन्द जिले के जंगलों और गरियाबंद के जंगलों में विचरण कर रहा है।

हाथियों के महासमुन्द जिले में पहुंचने के बाद कुछ वाडियों हाथियों के वायरल हो रहे हैं। कुछ गांवों से जब हाथी होकर गुजर रहे थे तो कुछ ग्रामीण हाथियों को देखकर चिल्ला रहे थे। जिससे हाथी आक्रोशित दिखे वहीं एक वीडियो महानदी के तट के ईलाका है जिसमें कुछ मवेशियों को देख कर हाथी आक्रोशित नजर आ रहे है। वन विभाग ने बहरहाल आसपास के गांव में मुनादी करा दी है।

आज सुबह से हाथी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 15 कुकराडीह में हाथियों ने अपना डेरा डाल रखा है। महासमुन्द जिला पिछले 5-6 सालों से हाथी प्रभावित क्षेत्र रहा है। हाथियों ने अब तक इस जिले में 28-29 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। जिसे देखते हुए वन विभाग ने पिछले दिनों गज यात्रा वाहन प्रारंभ किया है। वहीं अलर्ट जारी कर ग्रामीमों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही हाथियों के गांव पहुंचने पर सुरक्षा और बचाव के गुण भी शिखाया जा रहा है। बहरहाल वन विभाग ने परसाडीह, कुकराडीह, अछोला, अछोली, भोरिंग, तुमगांव, खैरझिटी, मालीडीह, पिरदा, मोहकम के ग्रामीणों अलर्ट कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें