महिला कांग्रेस नेत्री के पति की संदिग्ध मौत, तालाब में तैरत... - CG Sandesh

महिला कांग्रेस नेत्री के पति की संदिग्ध मौत, तालाब में तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर। जिले में कांग्रेस की महिला नेत्री के पति की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। रात को वह घर से निकला था। जिससे बाद वह लौट ही नहीं सका। अगले दिन अब उसकी लाश मिली है। पुलिस ने इस केस में जांच शुरू की है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।


बगीचा पारा वार्ड नंबर 05 में रहने वाली मुस्कान परवीन प्रदेश महिला की कांग्रेस सचिव हैं। वह अपने पति शहजादा अली(40) के साथ ही इसी बगीचा पारा में रहती थीं। इस बीच शहजादा अली शनिवार रात को 10 बजे घर से निकल गया था। बताया गया है कि वह ज्यादातर रात को घर से निकल जाया करता था। फिर रात को नहीं आता था। इस वजह से परिजन खाना-पीना खाकर सो गए थे।


इधर, इस मामले का पता तब चल जब सुबह लोग गांव के लोग जूना तालाब में गए थे। यहीं लोगों ने तालाब में एक शव तैरते हुए देखा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब पता चला है कि यह शव शहजादा अली का है। घटना के बाद से ही इलाके में मातम पसर गया है।

डूबने से मौत की आशंका

आस-पास के लोगों का कहना है कि शहजादा शराब पीने का आदी था। वह रोज शराब पिया करता था और अक्सर रात को निलकता तो फिर रात को घर ही नहीं लौटता था। ऐसे में आशंका है कि वह शराब के नशे में रात को तालाब में नहाने गया होगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला होगा और वह एक बार में अधिक गहराई में चला गया होगा। पुलिस ने तालाब किनारे घाट से ही उसका कपड़ा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें