CG NEWS : 11 साल की मासूम से शिक्षक ने की अश्लील हरकत, अब गि... - CG Sandesh

CG NEWS : 11 साल की मासूम से शिक्षक ने की अश्लील हरकत, अब गिरफ्तार

सूरजपुर। गुरु और शिष्य का रिश्ता समाज में एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। लेकिन कुछ कलयुगी शिक्षको ने इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार करके रख दिया है। ऐसा एक मामला सूरजपुर जिले में सामने आया है जहां प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर ने अपने स्कूल में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा को आफिस में सफाई के बहाने बुलाकर छेड़खानी की है। घटना के बाद डरी सहमी छात्रा ने घर पहुच परिजनों को अपनी आपबीती बताई।

घटना सुनने के बाद परिजनों द्वारा थाने पहुंचकर कलयुगी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं चेन्द्रा थाने में भी कुछ माह पहले एक प्रचार्य ने स्कूल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी लेकिन पुलिस आज तक उस शिक्षक को गिरफ्तार नही कर पायी है। बरहाल इस तरह के शिक्षक जहां समाज के लिए खतरा है वहीं नाबालिकों के साथ आये दिन हो रहे ऐसे अपराधों में समय पर आरोपी की गिरफ्तारी ना हो पाने से इनके हौसले बुलंद होते जा रहे है ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें