बारातियों से भरी कार पलटी, 3 की मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में बारात से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारात रविवार सुबह बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के पचपेड़ी से जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के झूलनपकरिया गांव में आया था. बारात में पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में टहलने निकले. इसी बीच यह हादसा पकरिया के जंगल के पास हो गया.
आसपास
के लोगों का कहना है कि वे दोपहर में वहीं खड़े थे. इसी दौरान एक कार आयी और
अनियंत्रित होकर सड़क पर 3 से 4 बार पलट गई. जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो
गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं.
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में
भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर कर
दिया गया है. जबकि शवों को पीएम के लिए पामगढ़ के अस्पताल भेज दिया गया है. पता
चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे. इधर, घटना के बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी
गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. आसपास के इलाकों से भी लोग
बड़ी संख्या में पहुंच चुके हैं. इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक
बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके के रहने वाले हैं. तीनों मृतकों के नाम सुनील कुमार
नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक
(36) हैं. जबकि घायलों के नाम का अभी पता नहीं चला है.