बसना : सहकारी समिति अध्यक्ष ने किया जनहित कार्य, भीषण गर्मी को देखते हुए नवोदय विद्यालय में कुलर पंखा खरीदकर किया भेंट
इस वर्ष के भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए सरपंच प्रतिनिधि साल्हेझरिया व सहकारी समिति गढ़फुलझर अध्यक्ष शिव किशोर साहू ने छिंदपाली के नवोदय विद्यालय में बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कुलर पंखा खरीदकर भेंट किया। इससे वहां पर रहकर पढ़ने वाले छात्रों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
इस जनहित सेवा कार्य के लिए स्कूल प्रबंधन समिति ने शिव किशोर साहू को दिल से धन्यवाद दिया। तथा स्कूल प्रबंधन समिति ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य करने वाले लोग संसार में बहुत ही कम है और हम पुनः शिव किशोर साहू जी को धन्यवाद देते हैं तथा हम हमेशा साहू जी के साथ हैं कहकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानपाठक प्रशांत राहते सर , बी.आर.पटेल सर , एम . बेहरा सर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

अन्य सम्बंधित खबरें