महासमुंद : पिकअप में सवार होकर जा रहा था युवक, सड़क पर गिरने ... - CG Sandesh

महासमुंद : पिकअप में सवार होकर जा रहा था युवक, सड़क पर गिरने से हो गई मौत

महासमुंद। पिकअप में सवार युवक की सड़क में गिरने से पीढ़ी तुमगांव निवासी मिथलेश पिता कुमारनिषाद (21 साल) की मौत हो गई। घटना तुमगांव थाना के ग्राम जोबा के पास की है। तुमगांव थाना में पदस्थ एएसआई निलांबर नेताम ने बताया कि ग्राम पीढ़ी के सनत निषाद, मिथलेश निषाद, गजेन्द्र निषाद, दुर्गेश, भुनेश्वर, छोटू व रघु निषाद पिकअप क्रमांक सीजी 04 एलएक्स 9331 में सवार होकर ग्राम हरदीडीह में टेंट लगाने के लिए गए थे।

वहां छ‌ट्‌टी का कार्यक्रम था। रात को छट्टी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी पिकअप में बैठकर वापस अपने गांव पीढ़ी आ रहे थे। पिकअप को सनत निषाद चला रहा था कि रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही ग्राम जोबा के पास पहुंचे थे कि अचानक गाड़ी के सामने मवेशी आ गई। गाड़ी रफ्तार में होने के कारण चालक ने ब्रेक मार दिया। इससे गाड़ी में बैठे मिथलेश निषाद डाला से उछलकर जमीन पर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अन्य सवार को चोट नहीं आई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें