तुमगांव : महानदी के रेत खदान में तैरते मिली राजस्थान के व्यक... - CG Sandesh

तुमगांव : महानदी के रेत खदान में तैरते मिली राजस्थान के व्यक्ति की लाश

तुमगांव थाना क्षेत्र ग्राम बड़गांव के पास महानदी के रेत खदान के पानी में एक व्यक्ति की लाश तैरते मिली. यक्ति की मौत 16 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे से 18 अप्रैल की सुबह 8 बजे के बीच हुई होगी.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक आंनद सिंह सेखावत पिता गुमान सिंह उम्र 42 साल ग्राम नेवार, अजमेर, राजस्थान का निवासी था. घटना की सूचना बड़गांव निवासी मनोज चक्रधारी ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें