महिला से संबंधित वीडियों फेसबुक में अपलोड करने वाला पुलिस की... - CG Sandesh

महिला से संबंधित वीडियों फेसबुक में अपलोड करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

महिला से संबंधित वीडियों सोशल साईट फेसबुक में अपलोड करने वाले व्यक्ति को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी दयानंद साव पिता स्व रामजी साव उम्र 48 साल वार्ड 18 कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला, भिलाई का निवासी था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आई.टी एक्ट की धारा 67 ए के तहत मामला दर्ज किया है.

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सीसीपीडब्लूसी योजना अंतर्गत बच्चों तथा महिलाओं से संबंधित सायबर अपराधों के नियंत्रण हेतु गृह मंत्रालय के नई दिल्ली शाखा के एनसीआरबी पोर्टल में आम लोगो से इस तरह की शिकायतें आमंत्रित की जाती है । जिसकी समुचित जांच कर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाती है । इसी तारतम्य मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त शिकायत से संबंधित अपराध थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 347/22 धारा 67 ए आई.टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर. के. जोशी के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये सुपेला पुलिस ने आरोपी दयानंद साव को गिरप्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि दिनांक 07/03/2020 को उन्होने अपने इन्ड्रायड मोबाइल के जरिये फेसबुक में महिला सें संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया था । जिसकी परिणति जेल जाने की हुई ।

इस कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश ध्रुव , सउनि दिनेश सिंह , आर.क्र 269, आर.क्र 287 का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें