महासमुंद : पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित... - CG Sandesh

महासमुंद : पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करें- कलेक्टर

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर कहा कि आगामी मई माह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश द्वारा सभी जिलों का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही वे कहीं रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग के विकासखण्ड एवं मैदानी स्तर के अमले की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर लें और कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं का लाभ उठाने में छूट गए है उन्हें लाभान्वित करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर के कार्यों की समीक्षा करते हुए पटवारी की उपलब्धता, उनके कार्यों के संपादन, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, अध्यापन कार्य, मध्याह्न भोजन का संचालन, आंगनबाड़ी केन्द्रों में गरम भोजन की व्यवस्था, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अमलों के पास दवाई की उपलब्धता, हाट बाजार क्लिनिक का संचालन, मनरेगा, मजदूरी भुगतान, राजीव युवा मितान क्लब का गठन, सड़कों की स्थिति और नयी सड़कों की आवश्यकता, गोबर खरीदी एवं भुगतान, गौठानों में आजीविका संबंधी गतिविधियों का संचालन, सामाजिक सुरक्षा पंेशन का वितरण, हैण्ड पम्पों तथा नल जल योजना का संचालन, खाद बीजों की उपलब्धता, राशन वितरण, इंग्लिश मीडियम स्कूल सहित अन्य कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर लें। जहां व्यवस्था में कुछ खामियां पायी जाती है उसे सुधार करें।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा डीएमएफ मद से निर्माण संबंधी कार्य के लिए प्रस्ताव अभी तक नहीं भेजें हैं वे अपना प्रस्ताव जिला कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराए। ताकि उनके प्रस्ताव को शामिल किया जा सके। जिला अधिकारी विभाग द्वारा जिले में अच्छे कार्य कराए जा रहे हैं उसका फोटोग्राफ जिला जनसम्पर्क कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने किसानों के लिए खरीफ सीजन मंे धान बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस पर कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि किसानों के लिए धान बीज के भण्डारण समितियों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा है। प्रदेश में महासमुंद जिला धान बीज के भण्डारण में अग्रणी क्रम पर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें