बसना : सरायपाली विधायक किस्मत लाल नन्द ने ग्राम ग्राम चेरूडीपा में किया जनसंपर्क, ग्रामीणों ने बताई अपनी समस्याएं
सरायपाली विधायक किस्मत लाल नन्द आज बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरुषोत्तमपुर के आश्रित ग्राम चेरूडीपा पहुंचे थे. यह ग्राम भंवरपुर से बड़े सजापाली मार्ग पर सनबहाली के पास स्थित है. मुख्य मार्ग से इस गाँव तक पक्की सड़क नहीं है. इसके साथ ही इस गाँव में अन्य भी समस्याएं हैं.
आज दोपहर करीब 2:30 बजे जब विधायक किस्मत लाल नन्द जब इस गाँव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने फटाके, गाजे-बाजे के साथ विधायक का बड़ा जोरदार स्वागत किया. ग्रामीण विधायक को गाजे-बाजे के साथ मंच तक ले गए.
आज विधायक किस्मत लाल नन्द अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से इन ग्रामीणों की समस्या सुनने गए थे. जहाँ कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने बिरसा मुंडा जी की पूजा कर की. इस कार्यक्रम में विधायक किस्मत लाल नन्द के साथ तेज कुमार भोई, पारेश्वर राय, बलराम भोई, संतलाल बारीक, हीरू चौरसिया, विवेक अग्रवाल, पत्रकार हेमंत वैष्णव और अनुराग नायक, सरपंच पदुमलाल पटेल, सचिव लोकनाथ बरिहा, कोटवार आनंद चौहान, शंकर लाल पटेल, धनेश्वर सिदार, प्रितम चतुर्वेदी, जोगेंद्र बरिहा, दक्षित चंद्राकर उपस्थित थे.
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत टीका व पुष्पहार पहनाकर किया गया. इसके बाद अतिथियों ने ग्रामीणों को अपना संबोधन सुनाया. इस दौरान ग्रामीणों ने भी ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या विधायक को बताई, ग्रामीणों ने बताया कि गाँव की मुख्य समस्या मुख्यमार्ग का ना होना, पानी टंकी, बोर खनन, प्राथमिक शाला में समतली करण और बाउंडरी वाल, सामुदायिक भवन का ना होना हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक शाला में बाउंडरी वाल नहीं होने से वहां जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि गर्मीं के महीने में चीता यहाँ आ जाता है.
ग्रामीणों की समस्या पर विधायक ने तत्काल इसे संज्ञान में लेते हुए 6 माह के भीतर मुख्यमार्ग बनाये जाने, विधायक मद से 1.5 लाख रुपये का बोर खनन और 5 लाख का सामुदायिक भवन, 2023 तक नल-जल का लाभ, प्राथमिक शाला में समतली करण और बाउंडरी वाल करने की घोषणा की. यह सुनकर ग्रामीणों में ख़ुशी का माहौल था. ग्रामीणों की तत्काल सभी मांग को स्वीकार करने के लिए ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद दिया.
इसके साथ ही विधायक किस्मत लाल नन्द में राज्य सरकार की कई योजनाएं और उनसे होने वाले लाभ के बारें में ग्रामीणों को बताया और अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा.
विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों से 2500 रुपए के समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर रही है. लेकिन इसपर भाजपा किसानों को गुमराह करके बरगलाने का काम कर रही है.
विधायक के संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया. जहाँ विधायक ने सामुदायिक भवन हेतु सरपंच से सामुदायिक भवन के लिए शासकीय भूमि बताने को कहा. और कई लोगों ने विधायक को अपनी निजी समस्या भी बताई.