बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अन... - CG Sandesh

बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अन्तर्गत किया गया कार्यक्रम

बसना : स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र एवं मूर्तियों पर माल्यार्पण शहीदों के परिजनों का सम्मान शहीदों के स्मारकों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया।

सामाजिक न्याय पखवाड़ा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष महासमुंद रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 20 अप्रेल को गढ़फुलझर मे वीर शहीद गौतम पांडे के छाया चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।

तत्पश्चात उनके परिवार में माता पिता से मिलकर उनसे भेंट किये जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिलापंचायत सदस्य वृंदवाती पांडे, मंडल अध्यक्ष माधव साव, मंडल महामंत्री द्वय नरेन्द्र साहू पेंटर, प्रहलाद साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे, भाजयुमो अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश साव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मीनारायण आर्य, मंजू नरेंद्र साहू, पुरुषोत्तम पांडे, उत्तर पांडे, सुशील पांडे, देवेन्द्र डड़सेना, जोगेंदर सिंह सहित ग्रामीण कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

उद्बोधन की कड़ी में जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए आज के कार्यक्रम के विषय गुमनाम शहीदों को याद करते हुए उनके देश हित बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किये कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र साहू ने किया उक्त जानकारी मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें