CG NEWS : शराब पिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी ... - CG Sandesh

CG NEWS : शराब पिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सूरजपुर। जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहाँ कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 13 अप्रैल को सलका गांव की एक किशोरी को सूरजपुर निवासी एक आरोपी ने बहला फुसला कर वार्ड क्रमांक एक स्थित स्टेडियम ग्राउंड के पास लाया और अपने दो अन्य दोस्तो को भी बुला लिया जिसके बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी को शराब सेवन कराकर सामुहिक दुष्कर्म किया और पीड़िता के बेसुध होने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जहाँ स्थानीय लोगो की मदद से पीड़िता को परिजनों तक पहुचाया गया। जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी। वही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें