भाजपा मण्डल बसना द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र एवं मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया
बसना : भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अन्तर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के निर्देशानुसार भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र एवम मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी पर प्रकाश डाला गया.
इस कड़ी में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अखिलेश भोई,मुकेश जोशी, संजय अग्रवाल द्वारा भी स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया एवम स्थानीय शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश भोई , मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, आईटी सेल विधानसभा प्रभारी संजय अग्रवाल, मुकेश जोशी, जसपाल सिंह सिद्धु, पूर्व विधायक प्रीतिनिधि मुजम्मिल कादरी, महेंद्र सिंह अरोरा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.