सरायपाली : विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला हेतु बैठक का आयोजन
सरायपाली : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस आर बंजारे के निर्देशन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू ,विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह ,खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायपाली में सभी मैडिकल ऑफिसर , स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, स्टोर प्रभारी व लैब टेक्नीशियन का दिनांक 22 अप्रैल 2022 शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन व विशेष प्रचार प्रसार करने हेतु मीटिंग लिया गया।
स्वास्थ्य मेला में डिजीटल स्वास्थ्य कार्ड का निर्माण , शुगर, ब्लडप्रेशर ,कैंसर रोग की स्क्रीनिंग , आयुष्मान कार्ड जारी करना, मोतियाबिंद ,नाक कान गला रोग , दंत रोग,क्षय रोग, चर्म रोग , नेत्र परीक्षण,गर्भवती एवं शिशुवती महिलायो की जांच, तंबाकू एवम् अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम के बारे में जागरूकता, परिवार कल्याण कार्यक्रम के साधनों की निशुल्क उपलब्धता एवम् काउंसलिंग , कोविड टीकाकरण, कुष्ठ , मलेरिया की जांच, छोटे बच्चों में कुपोषण की जांच एवं एनआरसी में भर्ती, आयुर्वेदिक चिकित्सा , टेलीमेडिसिन इत्यादि की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि उपरोक्त विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ लेवें।