शादी के घर में पसरा मातम, मंडप तैयार करने पेड़ में चढ़े दामाद की मौत
दुर्ग। जिले के अंडा गांव में शादी का मंडप तैयार करने के लिए पेड़ काटने पहुंचे दमाद की हाईटेंशन केबल की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आबादी पारा निवासी परदेशी उर्फ बल्ला राम निर्मलकर के घर में शादी समारोह था। मंडप बनाने के लिए रिश्ते में दामाद रोहित निर्मलकर डूमर पेड की डंगाली काटने के लिए चढ़ा था। डूमर पेड के ऊपर से हाईटेंशन का रोहित को इसका अंदाजा नहीं हो पाया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद शादी समारोह में मातम परस गया है। शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
अंडा थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि ग्राम अंडा स्थित आबादी पारा निवासी परदेशी उर्फ बल्ला राम निर्मलकर के घर में शादी समारोह था। मंडप बनाने के लिए रिश्ते में दामाद वार्ड 16 शिवपुरी जामुल निवासी रोहित निर्मलकर 39 वर्ष , गांव में लगे डूमर पेड की डंगाली काटने के लिए निकला था। डूमर पेड के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है , लेकिन रोहित को इसका अंदाजा नहीं हो पाया। डंगाली जैसे काटना शुरु किया और करंट की चपेट में आ गया। घटना के समय रोहित का दोस्त ग्राम बसनी निवासी उमेंदी निर्मलकर उसके साथ गया था। लेकिन उमेंदी घटनास्थल से आगे घूमने निकल गया था। थोडे देर बाद उमेंदी पेड के पास पहुंचा तो देखा कि रोहित करंट की चपेट में आकर चिपका हुआ था। घटना की जानकारी उसने तुरंत परिजनों को दी। उसके बाद अंडा पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को उपचार के लिए पहले उपस्वास्थ्य केन्द्र निकुम पहुंचाया। उसकी गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आबादी पारा अंडा में इस घटना के बाद शादी समारोह , मातम में बदल गया। शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।