महासमुंद : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली अधिकारियों की बैठक
अधिकारी अपने-अपने विभागों में और बेहतर अच्छा काम करें-गृह मंत्री
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को महासमुंद प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों में और बेहतर अच्छा काम करें। राज्य शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। योजनाओं को जनजन तक पहुँचाये। सभी निर्माण कार्यों और नवनिर्मित कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उनकी नियमित मॉनिटरिंग भी करें। बैठक में कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने ज़िले में चल रही विकास और निर्माण गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्युतीकृत पम्पों के लंबित कनेक्शन स्वीकृति को शीघ्रता से स्वीकृत करने और ट्रांसफर क्षमता में वृद्धि करने के निर्देश दिये। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन देने के पूर्व पंचायत स्तर पर प्रस्ताव लेने और व्यवहारिक पहलुओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण एजंेसियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं करें। मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की बातों को ध्यान से सुनें। उसके अनुसार काम करें। जनप्रतिनिधियों की ओर से पत्र आता है उनका जवाब दें। विभाग के लंबित काम जो मंत्रालय या विभाग स्तर के है उन्हें कलेक्टर के ज़रिए भेजें। ताकि उनका जल्द निराकरण हो ।
उन्होंने लू से बचाव एवं प्रबंधन के लिए रोकथाम-आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए भी दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था करने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हेंडपम्प चालू हालत में हो जहाँ ख़राब है उन्हें तुरंत ठीक करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है । बैठक में संसदीय सचिव विधायक विनोद चन्द्राकर, द्वारिकाधिश यादव, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सीईओ ज़िला पंचायत एस.आलोक,वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें