बागबाहरा और पटेवा पुलिस ने अवैध चखना सेंटर पर की कार्यवाही. - CG Sandesh

बागबाहरा और पटेवा पुलिस ने अवैध चखना सेंटर पर की कार्यवाही.

जिले के बागबाहरा और पटेवा पुलिस ने 20 अप्रैल को अवैध चखना सेंटर पर कार्यवाही करते हुए दो मामले दर्ज किये हैं.

जिसमे बागबाहरा मे आरोपी मदन साहु पिता इंदर साहु उम्र 32 साल को अवैध रूप से घटनास्थल पर   शराब पिलाने की सूविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 100 एम.एल. अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 60 रू. एवं 3 नग डीस्पोजल को जप्त किया गया.

इसी तरह पटेवा पुलिस ने गोड़पाली से लामीडीह  जाने वाले मार्ग पर आरोपी यशवन्त भारती पिता गोविंद उम्र 30 साल को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर धारा 36 (च) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें