पिथौरा : ठाकुरदियाखुर्द से 4 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : ठाकुरदियाखुर्द से 4 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस ने 20 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर ग्राम ठाकुरदियाखुर्द से 4 लीटर देशी हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब रेड कार्यवाही पर ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में हीरालाल सिन्हा के यहाँ अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने रखे जाने की सूचना पर हीरालाल सिन्हा के घर के सामने हीरालाल सिन्हा को अवैध रूप से महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर वह अपने घर के अंदर से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीब 04 लीटर देशी हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब किमती 800 रूपये को निकालकर पेश किया. जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. तथा आरोपी का कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें