बसना : मोटर साइकिल से अनियंत्रित होकर गिरने पर हुई मौत.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव, छापर मेन रोड़ पर खुद की लापरवाही से अनियंत्रीत होकर गिरने से एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 11 अप्रैल 22 की शाम 7 बजे की है जब मृतक अंतराम श्रीवास अपने रिश्तेदार के घर मधुबन भंवरचुंवा अपने मोटर साइकिल से प्रीतिभोज करने गया था. जहाँ से वापस आते समय ग्राम नवागांव छापर मेन रोड के पास मोटर साइकिल को लापरवाहीपूर्वक चलाकर स्वयं अनियंत्रित कर मोटर साइकिल से गिर गया. जिसे गंभीर में चोट लगने से मौत हो गई.
मामले में पुलिस ने अंतराम श्रीवास के विरुद्ध धारा 304 ए भादवि कायम कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें