बसना : चनौरडीह में खेत से सम्बर्सिबल पंप की चोरी. - CG Sandesh

बसना : चनौरडीह में खेत से सम्बर्सिबल पंप की चोरी.

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चनौरडीह में एक खेत से सम्बर्सिबल पंप चोरी होने की शिकायत की गई है. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

सुरेश चन्द्र साहू  ने पुलिस को बताया कि  उसने चहलाखार ग्राम चनौरडीह स्थित अपने खेत में सिंचाई के लिए ट्युबवेल कराकर तीन एचपी का सबमरसीबल मोटर पंप लगाया था. जहाँ वह अपने खेत एवं फसल की देखरेख के लिए ग्राम चनौरडीह निवासी आशिष तांडी को काम पर रखा है.

जब आशिष तांडी 13 अप्रैल 22 को सुबह 08.00 बजे खेत गया तो देखा कि ट्युबवेल में लगा सबमरसीबल पंप नहीं था. जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जा चूका था. सबमरसीबल पंप की कीमती 18000 रूपये बताई गई है. जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें