बसना : शराब के नशे में पति-पत्नी से की मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : शराब के नशे में पति-पत्नी से की मारपीट, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में खाना खाकर अपने घर के सामने गली में बैठे पति-पत्नी की एक व्यक्ति ने शराब के नशे में गाली गलौच कर मारपीट की जिसपर मामला दर्ज किया गया है.  

अनंदी सिदार  ने पुलिस को बताया कि  19 अप्रैल 2022 को वह खाना खाकर अपनी पत्नि पार्वती सिदार के साथ रात्रि अपने घर के सामने गली में बैठा था, तभी करीब 08.00 बजे गांव का नरसिंग यादव शराब नशे के हालत में गली मे गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था. जिसे अनंदी ने गाली गलौच करने से मना किया तो नरसिंग यादव ने तूम कौन होते हो मना करने वाले कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर हांथ में रखे बांस के डंडे से अनंदी को पीठ में मारपीट करने लगा.

इसी बीच झगडा में बीच बचाव करने आयी अनंदी की पत्नि पार्वती सिदार को भी मारपीट किया. मारपीट करने से अनंदी को पीठ में चोंट लगा है तथा उसकी पत्नि को पैर व पीठ में चोंट लगा है. मारपीट गाली गलौच करते सुरेश सिदार, कुमर चौहान देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरसिंग यादव के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें